उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के विकास की अनूठी कहानी का एक प्रमुख भाग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए जहां आधुनिक तकनीक तथा प्रबंधकीय कौशल आवश्यक है, वहीं आध्यात्मिक शक्ति एवं शांति भी अत्यंत आवश्यक है। उत्तराखंड ने भी अपनी जीएसडीपी को आगामी 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि अब तक रोड शो से लगभग एक लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों के उद्यमी भी उत्तराखंड में निवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था में सुधार किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस सन्धु, सचिव डॉ0 आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग  विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News