उत्तराखण्ड

उत्तराखंड खिलाड़ियों के लिए खुश खबरी, धामी सरकार ने खेल पुरस्कारों की बढ़ाई धनराशि

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खुश खबरी है, धामी सरकार ने उत्तराखंड में खेल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ा दी गई है, शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में दो करोड़ और ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/3-killed-as-taxi-falls-into-gorge-on-badrinath-national-highway/

उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि को बढ़ा दिया गया है। खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से शत प्रतिशत की वृद्धि की गई है। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबध में आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि ओलंपिक, विश्वकप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में चयन के बाद खिलाड़ी को संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मान्य धनराशि का 20 प्रतिशत पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग या पदक जीतने पर मिलने वाली धनराशि में इसे समायोजित किया जाएगा।

खेल पुरस्कार
                      खेल पुरस्कार

यह भी देखें:- https://fb.watch/fqAFgTqTFl/

 

“ओलंपिक खेल- स्वर्ण दो करोड़,रजत डेढ़ करोड़,कांस्य एक करोड़,प्रतिभाग 50 लाख।

विश्व चैंपियनशिप- स्वर्ण 30 लाख,रजत 20 लाख,कांस्य 15 लाख,प्रतिभाग साढ़े सात लाख।

एशियन खेल- स्वर्ण 30 लाख,रजत 20 लाख,कांस्य 15 लाख,प्रतिभाग साढ़े सात लाख।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button