uttarakhandउत्तराखण्ड
सीएम धामी ने टिहरी के कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा अर्चना की, हवन यज्ञ और पौधरोपण भी किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी में थौलधार ब्लॉक पहुंचे। यहां उन्होंने कांगुड़ा नागराज मंदिर के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज की पूजा अर्चना की आशीर्वाद लिया। मंदिर में हवन यज्ञ कर सीएम धामी ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, खजान दास, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल भी मौजूद रहे।




