उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव और होली के मौके पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने गांवों में पैदल मार्च किया

लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने क्षेत्र के कई गांवों में पैदल मार्च किया। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ डॉ.आनंद व प्रभारी निरीक्षक सादाबाद मुकेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने ग्राम गीगला, नगला तासी, जारऊ, सीस्ता, बरौस, गोविंदपुर, कंजौली, बनारसीपुर, सरौठ, मई, चिरावली, विलास, जटोई. सिथरापुर, गोवरा, गढ़ उमराव, अभयपुरा, मई आदि स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी घटना की सूचना थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News