उत्तराखण्ड

पलटन बाजार में दिनदहाड़े मर्डर, युवती की गला रेतकर हत्या से मचा हड़कंप!

देहरादून: राजधानी के सबसे व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र पलटन बाजार के मच्छी बाजार (कोतवाली इलाका) में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने 23 वर्षीय युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना का पूरा विवरण

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की मृतका अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। मच्छी बाजार के पास वह एक युवक से बात कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ा और युवक ने अपने पास छिपे धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर जोरदार हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और भाग रहे आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से दबोच लिया।

आरोपी की पहचान:

  • नाम: आकाश कुमार (27 वर्ष)

  • पिता का नाम: कोमल राम

  • निवासी: 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News