uttarakhandउत्तराखण्ड
काशीपुर में उत्तरांचल इस्पात कंपनी में सरिया बनाने वाले कारखाने में विस्फोट, 12 घायल

उत्तराखंड:- काशीपुर में सरिया बनाने वाली उत्तरांचल इस्पात कंपनी में विस्फोट हुआ है। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घायलों को काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भेजा गया। पिघलते लोहे में पानी के कण जाने से विस्फोट हुआ।




