हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष खिमी राम कांग्रेस में शामिल

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई दिल्ली में खिमी राम ने कांग्रेस का दामन थामा। खिमी राम जिला कुल्लू से पहला चुनाव लड़े थे।  साल 1999 में उन्होंने बतौर जिला परिषद चुनाव लड़ा था। बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने।

 

दो बार विधायक रहे खीमीराम शर्मा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। धूमल सरकार में वन मंत्री पद भी संभाला। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में खीमी राम शर्मा का टिकट कटने के बाद से वह पूरी तरह से हाशिए पर थे। इसके बाद न तो सरकार ने पूछ की और न ही संगठन में कोई ओहदा दिया गया। ऐसे में अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News