उत्तराखण्ड

भगवान श्री बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे सीएम धामी , धाम में मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। सीएम धामी ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। दर्शन करने के बाद सीएम ने यहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और तेजी से काम कर रही है। आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे  हेलीपैड पर सीएम धामी के स्वागत के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में कोई असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News