राष्ट्रीय

अब नहीं रहे दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला, 62 की उम्र में ली आखिरी सांस

भारत के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन से दुनियाभर के उद्योग जगत में शोक की लहर फैल गई है। राकेश झुनझुनवाला ने केवल 5000 रुपये से निवेश से सफर की शुरुआत की थी। आज उनकी नेटवर्थ तकरीबन 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की है।

भारत के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह निधन हो गया। झुनझुनवाला ने सुबह 6:45 बजे कैंडी ब्रीच अस्पताल में अंतिम सांस ली। झुनझुनवाला को शेयर बाजार का बेताज बादशाह माना जाता था। निवेश के क्षेत्र में झुनझुनवाला की धाक इतनी थी कि उन्हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था। दुनियाभर में शेयर बाजार में उनकी पैनी नजर की मिसाल दी जाती है। कई बार बाजार में उठापठक की आंधी के बीच भी उन्होंने जिस तरह से व्यापार को संभाला उसने सभी को हैरान कर दिया। बाजार के धड़ाम होते ही जहां कई निवेशक बाजार को छोड़कर भाग जाते थे वहीं राकेश झुनझुनवाला इस दौरान बिल्कुल नहीं घबराते थे और शांति से काम लेते थे। उन्हें शेयर बाजार का बिग बुल भी कहा जाता था। झुनझुनवाला के बारे में कहा जाता था कि वे मिट्टी को भी छूले तो सोना बन जाती थी।

पीएम मोदी ने झुनझुनवाला के निधन पर जताया शोक

झुनझुनवाला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वह अद्भुत व्यक्ति थे। जीवन से भरपूर, हाजिर जवाबी और व्यावहारिक थे। उन्होंने कहा, झुनझुनवाला अपने पीछे आर्थिक दुनिया में अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति को लेकर बहुत जुनूनी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News