उत्तराखण्ड

दुखद खबर : केदारनाथ के पैदल मार्ग पर कंडी से गिरकर खाई में गिरा बच्चा मौके पर ही हुई मौत

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप आज सुबह जब एक बच्चे को एक नेपाली अपनी कंडी से ले जा रहा था, तभी रास्ते में बच्चा कंडी से गिरकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मजदूर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त मजदूर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने बच्चे के शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार आगरा निवासी बच्चा व उसके परिवार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button