उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा: मुख्यमंत्री ने “हैलो हल्द्वानी” रेडियो एप का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.” सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। यह एप उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप के माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कृति की पहुँच सुनिश्चित होगी और समाज की आवाज़ को और सशक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता हासिल करने का आधार है। इसी सोच के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सीखेंगे।उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर कार्य करेंगे, तो राज्य के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में भी राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और आपदा राहत हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में विश्वविद्यालय की ओर से 1 लाख 49 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय श्री खेमराज भट्ट और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह मोबाइल एप छात्रों, शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए शिक्षा, संस्कृति और नवाचार को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करें और इसे समाज और संस्कृति के प्रसार में योगदान देने वाले माध्यम के रूप में अपनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News