उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर सपा कार्यालय के बाहर लगा भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव का पोस्टर हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश:-  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश के सपा कार्याकर्ता बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी उनके अच्छे भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। वहीं, सपा कार्यालय के बाहर लखनऊ में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।

पोस्टर में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन की तरफ से अखिलेश यादव को बधाई देते हुए लिखा गया है कि देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। ये पोस्टर चर्चा में आ गया है जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है।  अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाई गई पोस्टर व होर्डिंग में अखिलेश यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं जिसमें उन्हें युवा दिलों की धड़कन व सर्व समाज का प्यारा बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News