uttarakhandउत्तराखण्ड

कारगिल विजय दिवस की तैयारी को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक, प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे आयोजित

देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कार्यक्रमों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मंत्री जोशी ने निर्देश दिए कि शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम समयबद्ध, भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिसे पूरे राज्य में सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।

हर जिले में होंगे कार्यक्रम, स्थानीय स्तर पर भी बनेंगी प्रभावी रूपरेखाएं
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यक्रमों का आयोजन हो, ताकि आम जनता तक वीर जवानों के शौर्य की गाथा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य समारोह गांधी पार्क में, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
शौर्य दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान, अनुशासन और गरिमा का हो समुचित समावेश
मंत्री जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आयोजनों में अनुशासन, गरिमा और सम्मान का समुचित समावेश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त तैयारियों को एक संगठित कार्ययोजना के तहत व्यवस्थित रूप से पूरा किया जाए, ताकि यह दिन सैनिकों के अदम्य बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News