उत्तराखण्ड

धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्ममंत्री ने “सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखण्ड अपना” पर आधारित “हमारो पहाड़” धारावाहिक के टाइटल सॉग को किया लोकार्पण

आज उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। वहीं सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राजधानी देहरादून में सरकार की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर ‘सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखण्ड अपना’ पर आधारित “हमारो पहाड़” धारावाहिक के टाइटल सॉग का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम अपने प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से जो भी वादे किए गए, उन्हें पूरा किया जाएगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के रहे हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News