उत्तराखण्ड

जगदंबा मंदिर में चौदस मेले पर हुआ भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे मां के दर्शन करने

लक्सर में स्थित जगदंबा मंदिर में चौदस पर भव्य का आयोजन किया गया है, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां जगदंबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यहां बीते 53 सालों से हर साल चौदस मेले का आयोजन होता आ रहा है, नवरात्रों के दिनों में प्रथम नवरात्र से लेकर चौदस तिथि तक मंदिर में अखंड ज्योति जलती है। इस मंदिर से जुड़ी एक प्रसिद्ध मान्यता ये है कि मां जगदंबा ने खुद इस मंदिर को बनाने की आज्ञा दी थी।

वहीं उत्तराखंड में हर मंदिर के पीछे कोई न कोई कहानी या मान्यता है वैसे ही इस मंदिर से जुड़ी एक और मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे मन से आता उसकी हर मुराद पूरी होती है, क्षेत्र के आसपास जहां भी माता के जगराते होते हैं, वो यहीं से जोत ले जाकर माता की ज्योत प्रज्ज्वलित करते हैं।

यह भी पढ़ें:- https://parvatsankalpnews.com/fire-breaks-out-in-bus-full-of-passengers-in-nashik-11-people-burnt-alive/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=EIbumGJIq8s

इस मंदिर का निर्माण लाला श्यामलाल गुप्ता ने करवाया था, कहा जाता है कि लाला श्याम लाल को मां जगदंबा ने सपने में दर्शन देकर इस जगह पर मंदिर स्थापित करने को कहा था, जिसके बाद इस मंदिर का निर्माण करवाया गया, तब से लेकर आज तक अनवरत मंदिर में हर साल चंडी चौदस के दिन मेले का आयोजन होता है, मां जगदंबा के इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है।

 

जगदंबा मंदिर लक्सर
                                            जगदंबा मंदिर लक्सर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News