राजस्थान

सलमान खान के वकील को मिली धमकी, जानिए क्या लिखा था पत्र में

जोधपुर: फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील और उनके परिवार को धमकी  दी गई है, वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र दो दिन पहले उनके चैंबर के दरवाजे पर मिला है. जिसके बाद अधिवक्ता सारस्वत और उनके परिवार को पुलिस ने सुरक्षा दी है।

डीसीपी नाजिम अली ने बताया कि दो दिन पहले सारस्वत के चैंबर पर एक पर्ची मिली थी, जिसमें लिखा है कि दुश्मन का दोस्त हमारा दुश्मन, हस्तीमल हम तुझे छोड़ेंगे नहीं पूरे परिवार सहित सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करेंगे बहुत जल्द। उन्होंने कहा कि सारस्वत बाहर थे और आज उन्होंने हमें सूचित किया है, मामले की जांच की जा रही है, नाजिम अली ने बताया कि धमकी  देने वालों ने अंत में एलबी और जीबी लिखा है, एलबी से लॉरेंस विश्नोई और जीबी से गोल्डी बराड़ मतलब निकाला जा रहा है, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

वहीं, इससे पहले लॉरेंस विश्नोई ने जोधपुर पुलिस की अभिरक्षा में ही अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी, इसका प्रयास करने का खुलासा गत दिनों दिल्ली पुलिस ने किया था। लॉरेंस के गुर्गों ने सलमान के मुंबई स्थित अपार्टमेंट की रैकी भी की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News