uttarakhandउत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर कन्याओं का किया पूजन , लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ सिद्धिदात्री को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस एवं रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। साथ ही परम स्नेहमयी आदिशक्ति माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की।





