उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार पुष्करराज कपूर के निधन पर सीएम धामी, महानिदेशक व अपर निदेशक, सूचना ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार से प्रकाशित “दैनिक हाक” के सम्पादक पुष्करराज कपूर के निधन पर सूचना विभाग के अधिकारीगणो से लेकर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी (आईएएस) ने दैनिक हाक के संपादक पुष्कर राज कपूर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

अपर निदेशक डा अनिल चन्दोला ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पुष्करराज कपूर बेहद मिलनसार स्वभाव के पत्रकार रहे हैं, उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने भी श्री पुष्करराज कपूर के निधन पर शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News