मुख्यमंत्री धामी ने दी RRR और The Elephant Whisperers की टीम को बधाई, कहा- Oscars95 में ऐतिहासिक क्षण – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री धामी ने दी RRR और The Elephant Whisperers की टीम को बधाई, कहा- Oscars95 में ऐतिहासिक क्षण

आज भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही गर्व का पल है क्योंकि पहली बार ऑस्कर में पूरी तरह से भारत में बनी दो फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड अपने नाम किया है। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजल सॉन्ग की कैटेगरी में जीत हासिल की है, वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलीफैंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का खिताब जीता है।

इस मौके पर पूरे देश से इन दोनों फिल्मों को बधाई मिल रही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर दोनों ही फिल्मों की टीम को बधाई दी है और कहा यह #Oscars95 में ऐतिहासिक क्षण है।  #NaatuNaatuSong ने “Best Original Song” की श्रेणी एवं  #TheElephantWhisperers ने “Best Documentary Short Film” की श्रेणी में प्रतिष्ठित #Oscar अवार्ड जीतकर वैश्विक पटल पर एक नया इतिहास रचा है, समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *