उत्तराखण्ड

अब आंचल का पौष्टिक दूध पर्वतीय बच्चों के लिए सीएम आंचल अमृत योजना

उत्तराखंड में आज भी 18,000 बच्चे कुपोषण की चपेट में हैं, पर्वतीय जनपदों के बच्चे जहां एक तरफ पौष्टिक आहार के लिए तरस रहे हैं वहीं सरकार की आंचल अमृत योजना के तहत अब मिल सकेगा बच्चों को पौष्टिक दूध, कुपोषण के शिकार हो रहे बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना शुरू की गई है पर्वतीय जनपदों के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सप्ताह में एक बार पौष्टिक दूध पीने को मिलेगा। आज से अल्मोड़ा के संकुल केंद्रों में दुग्ध चूर्ण पहुंचने शुरू हो गए हैं।
दुग्ध संघ अल्मोड़ा के प्रधान प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा अल्मोड़ा को जारी पत्र में कहा है कि उप सामान्य प्रबंधक/नोडल अधिकारी, आंचल अमृत योजना, यूसीडीएफ लिमिटेड हल्द्वानी के कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार “मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना” के अंतर्गत प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को सप्ताह में एक बार क्रमशः 10 ग्राम एवं 15 ग्राम फोर्टीफाइड मीठा सुगंधित दूध चूर्ण वर्तमान में 7 सप्ताह हेतु उपलब्ध कराया जाना है। अत‌एव संस्था द्वारा संकुलवार उपलब्ध मात्रा में दुग्ध चूर्ण संकुल केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। प्रथम बार की आपूर्ति के साथ प्रत्येक विद्यालय को जार, मापक, चम्मच, एवं पम्पलेट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया है कि वह अपने स्तर से भी संकुल प्रभारियों को योजना के सही क्रियान्वयन हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

पत्र की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निम्न लोगों को भेजी गई है –

१- प्रभारी स्टोर, दुग्ध संघ अल्मोड़ा जिसमें उन्हें निर्देशित किया गया है कि पी एंड आई, से समन में स्थापित करते हुए संलग्न सूची के अनुसार विद्यालयों में ग्रीष्मा अवकाश से पहले संकुलवार आवंटित मात्रा के अनुसार दूग्ध चूर्ण एवं प्रत्येक विद्यालय हेतु (संकुल विद्यालयों की संख्या के अनुसार) एक – एक जार, मापक, चम्मच एवं पम्पलेट संकुल केंद्र तक पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

२- प्रभारी पी एंड आई, दुग्ध संघ अल्मोड़ा को इस निर्देश के साथ की उपरोक्त अनुसार दुग्ध चूर्ण वितरण कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

३- प्रभारी एम आई एस/ प्रभारी यातायात दुग्ध संघ अल्मोड़ा को इस निर्देश के साथ की उपरोक्त अनुसार आवश्यकता अनुसार वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
४- प्रभारी वित्त एवं लेखा दुग्ध संघ अल्मोड़ा।
५- समस्त संकुल प्रभारी, जनपद अल्मोड़ा को इस अनुरोध के साथ की संलग्न सूची के अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उपरोक्त अनुसार सामग्री का वितरण करवाने का कष्ट करें।
६- सहायक निदेशक महोदय, डेयरी विकास विभाग, अल्मोड़ा।
७-प्रबंध निदेशक महोदय यू सी डी एल लिमिटेड हल्द्वानी नैनीताल।
जैसा की ज्ञात है की उत्तराखंड मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का उद्देश्य यह है कि इसके माध्यम से बच्चों को उचित पोषण मिलेगा व कुपोषण के खतरे को रोकने में मदद मिलेगी। पहले योजना के तहत 3 से 6 साल के बच्चों को मुफ्त दूध मिल रहा था। अब कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को भी यहां पोष्टिक दूध मिलेगा।
इस योजना का प्राथमिक फोकस यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में स्वस्थ बच्चे हो जो देश के भविष्य के लिए जरूरी है व सुरक्षित बनाने में आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News