राष्ट्रीय

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू के परिवारवालों के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया गया है कि जमीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के घर पहुंची थी।

गौरतलब है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। सीबीआई की टीम ने लालू यादव से करीब पांच घंटे पूछताछ की। लंच से पहले दो घंटे से ज्यादा और इसके बाद करीब तीन घंटे तक टीम ने राजद सुप्रीमो से सवाल पूछे गए थे। वहीं, इसी मामले में सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके निवास में पूछताछ की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News