उत्तराखण्डशिक्षा

 डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्र हितों के लिए सत्र नियमितीकरण हेतु गंभीर नहीं                       

अखिल भारतीय अनएडिड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने कहा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्र हितों के लिए सत्र नियमितीकरण हेतु गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्र 2022- 23 मैं b.ed  प्रवेश ceut  की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किए जाने हैं, ceut द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा देरी से संपन्न हुई जिसके कारण सत्र लेट हो चुका है।

अब जबकि प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं तो गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा सत्र को अनावश्यक लेट करने का प्रावधान किया जा रहा है उन्होंने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा b.ed में प्रवेश हेतु अपने कैंपस कॉलेजों और एडिड कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

अखिल भारतीय अनएडिड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल
अखिल भारतीय अनएडिड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल

ऐसे में जब सत्र लेट हो चुका है सभी संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया एक साथ संपन्न की जानी चाहिए थी जिससे सत्र को और ज्यादा लेट होने से बचाया जा सके इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव और कुलपति को पत्र भेजकर मांग की गई है।

अविलंब सभी संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाए ताकि छात्र समय से प्रवेश ले सकें अन्यथा की स्थिति में सत्र अधिक लेट होने से छात्रों के भविष्य पर गंभीर असर होगा। डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा के निकटवर्ती प्रदेशों में और प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो रही है तो ऐसे में गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिकारियों को छात्र हित में निर्णय लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-https://parvatsankalpnews.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-reached-baba-kedar-dham-took-blessings-of-the-saints-who-performed-rudrayyagya/

यह भी देखें:-https://fb.watch/g52ISIuMMb/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News