उत्तराखण्डराजनीतिराष्ट्रीय

चम्पावत उपचुनाव 2022: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी का नामांकन होगा खास…….

देहरादून : चम्पावत उपचुनाव सियासी गलियारों का अब तक का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है । उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार नौ मई को अपना नामांकन दाखिल करा चुके हैं। अब सब को इंतज़ार है तोह  बस कांग्रेस प्रतियाशी निर्मला  गहतोड़ी  के नामांकन का  कल ये इंतज़ार  भी ख़तम होने जा रहा है  कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। चंपावत उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं।

स्टार प्रचारक सूची

कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम है। आपको बता दे की कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी द्रेवैन्द्र  यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के समस्त विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News