हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 59 लोग बीते दिन मिले कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश में बीते दिन को 59 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि राहत की बात यह है किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। बिलासपुर जिले में 10, सोलन 11, चंबा तीन, हमीरपुर चार, कांगड़ा सात, कुल्लू दो, मंडी 10, शिमला व सिरमौर 6-6 नए मामले आए हैं। 804 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले 2207 रह गए हैं।

प्रदेश में अब तक 307687 कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं जिनमें से 301296 ठीक हो चुके हैं।  बिलासपुर जिले में 188, चंबा 105, हमीरपुर 234, कांगड़ा 511, किन्नौर 70 , कुल्लू 93 , लाहौल-स्पीति 18, मंडी 319, शिमला 328, सिरमौर 107, सोलन 103 और ऊना जिले में 131 सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button