uttarakhandउत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।




