राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण का बढ़ा ग्राफ, बीते 24 घंटे में देश में आए 16,561 नए कोरोना केस

देश में बीते 24 घंटे में 16,561 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर बढ़कर 5.44 फीसदी हो गई।  आज सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 18,053 लोग कोरोना से उबर गए। देश में अब सक्रिय केस घटकर 1,23,535 हो गए हैं। नए केस को मिलाकर अब तक देश में कोरोना से कुल 4,42,23,557 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 49 और मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,928 हो गई है। गत 24 घंटे में केरल में सर्वाधिक 10 मौतें हुई हैं।

सक्रिय केसों की मौजूदा संख्या कुल कोविड संक्रमितों की 0.28 फीसदी है। जबकि कोविड से उबरने वालों का प्रतिशत 98.53 फीसदी है। गत 24 घंटों में सक्रिय केस में 1,541 की कमी आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News