उत्तराखण्ड

महासू देवता के दर्शन करने पहुंची सपना चौधरी, ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से किया उनका स्वागत

 हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बुधवार को जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवता के दर्शन कर उनकी मनोकामना पूरी हो गई। मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बुधवार को सपना चौधरी के हनोल पहुंचने पर ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया।

इसके बाद सपना ने परिवार सहित महासू देवता मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने कारसेवकों व प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर मंदिर की विशेषता के बारे में जाना।

सपना चौधरी ने कहा कि महासू देवता के दरबार में आने की उनकी चाह काफी समय से थी। देवता के दर्शन का सौभाग्य मिलने से उनकी मनोकामना पूरी हो गई। उन्होंने देवता के मंदिर को भव्य बताया। सपना ने जौनसार-बावर में मेहमान नवाजी के रूप में अतिथियों के आदर सत्कार, रीति-रिवाज, परंपरा व लोक संस्कृति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आकर उन्हें सुकून मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News