राष्ट्रीय

PM मोदी का शक्ति प्रदर्शन: वडोदरा में 25,000 से ज्यादा महिलाओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

एजेंसी, वडोदरा – PM Modi Gujarat visit पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां वो एक मेगा रैली कर रहे हैं। पीएम के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनका पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम अपने गृह राज्य गए हैं।

PM Modi का 25000 से अधिक महिलाओं ने किया स्वागत

पीएम की इस यात्रा में 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री का 25,000 से अधिक महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जो एक विशेष ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ में उन पर फूलों की वर्षा कर रहीं थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आई भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी पीएम के रोड शो के दौरान मंच पर दिखा। परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी के रोड शो के दौरान फूल भी बरसाए। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News