दिल्ली

दिल्ली को जलभराव से मिलेगी आज़ादी! 60 दिन में बदलेगी तैमूर नगर नाले की सूरत, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: राजधानी में यमुना नदी की सफाई और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक और ठोस कदम उठाया है। सरकार ने तैमूर नगर नाले को चौड़ा और गहरा करने की परियोजना की शुरुआत कर दी है, जिससे न केवल जलनिकासी बेहतर होगी, बल्कि यमुना नदी की स्वच्छता में भी योगदान मिलेगा।

60 दिनों में पूरा होगा कार्य, लागत ₹66.29 लाख
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस परियोजना के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। विभाग के कार्यकारी अभियंता के अनुसार, यह कार्य मुंबई-बड़ौदा हाईवे से यमुना नदी तक नाले के विस्तार और गहराईकरण से संबंधित है। अनुमानित लागत ₹66.29 लाख रखी गई है और परियोजना को 60 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

नाले की लंबाई 800 मीटर, कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है
तैमूर नगर नाला पूर्वी महारानी बाग एवेन्यू रोड से शुरू होकर खिजराबाद मेन रोड होते हुए यमुना नदी तक जाता है। यह नाला तैमूर नगर, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, कालिंदी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरता है।

यमुना की सफाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण
विभाग का कहना है कि यह परियोजना यमुना को स्वच्छ बनाने और वर्षा के मौसम में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अहम है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित ठेकेदार को 5% परफॉर्मेंस गारंटी जमा करनी होगी, जो कार्य पूर्ण होने और रखरखाव अवधि के पश्चात वापस की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News