uttarakhandउत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, चार चीनी मिलों के किसानों को मिलेगा 92 करोड़ का भुगतान

देहरादून:-  सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चार चीनी मिलों में किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द हो सकेगा। सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के बकाये के भुगतान को बाजपुर, नादेही, किच्छा व डोईवाला चीनी मिलों के लिए 92.14 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में स्वीकृत की है। यह राशि संबंधित मिलों के प्रबंधन को भेज भी दी गई है।गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल में गन्ना किसानों के इन चीनी मिलों पर चल रहे बकाये के भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
इसी कड़ी में आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का ने इन चार चीनी मिलों को ऋण के रूप में स्वीकृत धनराशि जारी कर दी है। बताया गया कि बाजपुर चीनी मिल को 25.98 करोड़, नादेही को 21.82 करोड़, किच्छा को 21.81 करोड़ और डोईवाला चीनी मिल को 22.53 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। आयुक्त दुम्का के अनुसार, चारों चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों व अधिशासी निदेशकों से कहा गया है कि वे उपलब्ध कराई गई धनराशि से किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर समितियों के माध्यम से यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इससे जहां किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित होगा, वहीं वे भविष्य में गन्ना उत्पादन के लिए और अधिक प्रोत्साहित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News