उत्तराखण्ड

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष पहुंचेगी देहरादून कर सकती है बड़ा फैसला

विधानसभा सचिवालय में कांग्रेस और भाजपा शासनकाल में हुई नियुक्तियों में अनियमितता को लेकर प्रदेश सरकार के बाद अब वर्तमान विधानसभा ने भी सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भर्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर इसमें भी सख्त रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें:- https://parvatsankalpnews.com/cm-dhami-worked-according-to-public-sentiments-badoni-suspended-now-waiting-for-arrest/

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि विधानसभा एक गरिमामयी स्वायत्तशासी संवैधानिक संस्था है। इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने भर्ती प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और अनियमितताएं पाए जाने पर ऐसी सभी नियुक्तियां निरस्त करने का आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह सोमवार को देहरादून पहुंच जाएगी।

यह भी देखें:-https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/425844226184225/

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News