राजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव प्रचार के दौरान हादसे का शिकार होते बचीं प्रियंका गांधी, बिजली की तार ऊपर गिरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी हादसे का शिकार हाने से बच गईं। आपको बता दें उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मेरठ,आगरा और मथुरा जिलों में रोड शो में हिस्सा लिया तथा उप्र की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी की मेहनत रंग लाएगी।

अचानक मथुरा में शोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के काफिले पर एक तार गिर गया जिससे वह बाल बाल बचीं। हादसा बड़ा भी हो सकता था अगर सही वक्त पर उस खतरे को नहीं टाला जाता लेकिन समय से तार सेे प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगे लोगों ने बचा लिया। जानकारी के मुताबिक घटना कुछ इस प्रकार हुई जब प्रियंका गांधी का काफिला चुनाव प्रचार करते हुए मथुरा के छत्ता बाजार के अंदर से गुजर रहा था। तभी बिजली का एक तार प्रियंका गांधी के चेहरे से टकराने वाला था क्योंकि वहा बहुत कम जगह थी और काफिला गलियों के बीच से निकल रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने बिजली के तार को वक्त रहते पकड़ कर हटा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button