राष्ट्रीय

आईटीबीपी जवानों की बस पहलगाम में हुई दुर्घटनाग्रस्त, 6 जवान शहीद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में कई जवानों की मौतों की आशंका है और कई सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हैं, बताया जा रहा है कि हादसे में 6 जवान शहीद हो गए है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं, वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि हादसा चंदनवारी पहलगाम में हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बस के परखच्चें उड़ गए है।  रिपोर्टस की माने को बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे, बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गई। अधिक जानकारी आनी बाकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News