नैनीताल रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम में मचा हड़कंप

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के पॉश इलाके नैनीताल रोड स्थित मालाबार गोल्ड शोरूम में मंगलवार देर रात चोरी और लूट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मामले में शोरूम की एक महिला कर्मचारी पर ही चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शोरूम की महिला स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

पुलिस की टीमें शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। वहीं घटना की खबर फैलते ही शोरूम के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *