उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में शिक्षकों को बड़ी राहत: अब एक क्लिक में मिलेगी छुट्टी, ऑनलाइन सिस्टम होगा लागू

देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अब उन्हें अवकाश लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि राज्य सरकार ऑनलाइन लीव मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नई डिजिटल व्यवस्था के तहत शिक्षक एक क्लिक में छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। अवकाश स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

यह सुविधा विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर “ऑनलाइन लीव मैनेजमेंट मॉड्यूल” के रूप में जोड़ी जाएगी। इसके जरिए शिक्षक और कर्मचारी कहीं से भी आसानी से आवेदन कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य इस नई प्रणाली के माध्यम से शिक्षा विभाग में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को मजबूत करना है। ऑनलाइन रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक दिक्कत नहीं आएगी।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इससे पूरा शिक्षा विभाग ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस पहल को उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डिजिटल सिस्टम लागू होने से शिक्षकों का समय बचेगा और कामकाज अधिक सरल व पारदर्शी बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News