उत्तराखण्ड

मोबाइल पर आएगा आपदा संदेश, लेकिन यह सिर्फ एक टेस्ट है

अगर आज आपका मोबाइल अचानक तेज आवाज के साथ बज उठे, तो घबराइए मत। यह कोई खतरे की घंटी नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा एक परीक्षण है। शनिवार, 2 मई को उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए एक टेस्ट अलर्ट जारी किया जाएगा। इस दौरान आपके फोन पर तेज बीप की आवाज आएगी और स्क्रीन पर आपदा से जुड़ा एक चेतावनी संदेश दिखाई देगा।

इस पहल का मकसद यह जांचना है कि आपात स्थिति में चेतावनी संदेश कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचते हैं। ताकि भविष्य में किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, यह परीक्षण अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क पर किया जाएगा, जिससे यह समझा जा सके कि किन क्षेत्रों में अलर्ट सिस्टम बेहतर काम कर रहा है और कहां सुधार की जरूरत है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस संदेश के आने पर आपको कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। यह केवल एक परीक्षण है, जो गृह मंत्रालय की ओर से आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News