उत्तराखण्ड

मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजू श्रीवास्तव की हालत हुई नाजुक, AIIMS वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए

टीवी और फिल्म की दुनिया के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को बीते दिन दिल का दौरा पड़ा था, वहीं इसके बाद राजू श्रीवास्तव को राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब कॉमेडियन की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जब राजू की एंजियोग्राफी की गई तो कॉमेडियन के हार्ट के बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज निकला है।

राजू को जिम में वर्कआउट करते समय दिला का दौरा पड़ा था, यह उस वक्त की बात है जब वह ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय नीचे गिर गए, इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, राजू को हार्ट अटैक आया है इस खबर की पुष्टि उनके भाई और पीआर ने की थी, गौरतलब है कि 59 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में दो दिनों तक इलाज के लिए रखा जाएगा और उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News