उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: छेनागाड़ में आपदा के बाद जेसीबी से जारी रेस्क्यू अभियान, जल्द बहाल होगी सड़क कनेक्टिविटी

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड़ में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से मलवे और दलदल की वजह से रेस्क्यू अभियान की रफ्तार धीमी पड़ रही थी। मैन्युअल खुदाई से कार्य सुचारु रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में अब प्रशासन ने ग्राउंड जीरो पर जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की तैनाती कर दी है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि राहत कार्यों की रफ्तार तेज होगी।

सड़क मार्ग बहाली पर जोर

प्रशासन का पूरा ध्यान न केवल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बल्कि प्रभावित क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने पर भी है। जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगातार मलबा हटाकर छेनागाड़ तक का रास्ता खोलने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि सड़क मार्ग बहाल होने के बाद राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और मशीनरी प्रभावित गांवों तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। इससे बचाव कार्य और भी तेज गति से आगे बढ़ पाएंगे।

युद्धस्तर पर सर्च और रेस्क्यू जारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि छेनागाड़ क्षेत्र में युद्धस्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश के साथ-साथ सड़क मार्गों को सुचारु करने का काम जारी है। प्रशासन का कहना है कि उनका प्रयास है कि प्रभावित गांवों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जा सके।

स्थानीय लोगों को बड़ी उम्मीद

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खुलने और रेस्क्यू अभियान तेज होने से उन्हें जल्द ही राहत मिलेगी। लोगों को अब प्रशासन और बचाव दलों से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे और उनके गांवों तक भोजन, दवाइयां और जरूरी मदद पहुंचने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News