राष्ट्रीय
पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना आई सामने

पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने के बाद पानी बढ़ने से मौके पर हजारों श्रद्धालु फंस गए हैं। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच चुके हैं। सेना, पुलिस, आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसआरटीपी के जवान राहत कार्यों में जुटे हैं।
घायलों को अस्पताल व चिकित्सा शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को हुई घटना में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कुछ लंगर और तंबू बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां बचाव अभियान में लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मौके पर कुछ यात्री फंसे हुए हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।




