उत्तराखण्डमनोरंजन

जानिए कौन है दून की लेडी जस्टिन बीबर जिनके हिमेश रेशमिया भी रहे कायल

देहरादून: जीवन में कुछ  ऐसे नाम होते हैं जो बचपन से ही कामयाबी की इबारत लिखने लगते हैं और बुलंदियों को छूने की कोशिश में जुट जाते हैं। आपको बता दें कि शिकायना मुखिया भी उन्हीं में से एक हैं। गौरतलब है कि वायस आफ इंडिया किड्स से लेकर सुपर स्टार सिंगर तक उन्होंने सभी को अपनी आवाज के जादू से दीवाना बना दिया। यहां तक कि फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें लेडी जस्टिन बीबर तक कह दिया जबकि अनु मलिक ने कहा कि वे एक दिन बहुत बड़ी सिंगर बनेगी।

दून की श्ससन शिकायना मुखिया अपने परिवार के साथ देहरादून के डालनवाला में रहती हैं। वे कर्नल ब्राउन कैंब्रिज ब्वायज स्कूल में पढ़ रही हैं। उनके पिता विकास मुखिया म्यूजिक टीचर हैं और अपना एक बैंड (माया बैंड) भी है। शिकायना मुखिया सोनी चेनल में प्रसारित हुए लिटिल वायस इंडिया में रनर अप रही थीं। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी। इसके बाद से उन्हें कई म्यूजिक एलबम से भी आफर मिले। इसके बाद उन्होंने सुपर स्टार सिंगर में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था।

दून की शिकायना मुखिया ने वालीवुड फिल्म सुमेरू के वो तू है गाने का फीमेल वर्जन गाया है। इस गाने का मेल वर्जन में फेमस सिंगर शान ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही नार्थ इंडिया की एक बड़ी आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी क्रिएशन ने भी शिकायना को साइन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News