पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 2.5 लाख महिलाओं को वितरित की वित्तीय सहायता – Parvat Sankalp News

पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 2.5 लाख महिलाओं को वितरित की वित्तीय सहायता

गुजरात:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करंगे। पीएम मोदी राज्य भर में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक नवसारी के वानसी-बोरसी में होने वाले कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं महिला पुलिस कर्मी व कर्मचारी ही देखेंगी। यह कार्यक्रम पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा, क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में होगी।

कुल 2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच डीएसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इस समग्र कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगीं। पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2,587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह गुजरात जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *