biharबिहार

गया में पितृपक्ष मेला का उद्घाटन, सांसद अभय कुशवाहा ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया मेट्रो और एयरपोर्ट के विकास का जिक्र

पिंडदान की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई, जो आगामी दो अक्टूबर तक चलेगा। मेला अवधि के दौरान यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था की गई। इस वर्ष 15 से 20 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के उद्घाटन के दौरान अचानक मंच से उठकर औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा अचानक जाने लगे। यह देख गुरुआ विधायक विनय यादव भी कुर्सी छोड़ कर उठ गए। यह देख कार्यक्रम में आए लोग भी समझ नहीं पाए। लेकिन, राजद सांसद का रुख देखकर मंच पर बैठे राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, डा. प्रेम कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बीच बचाव के बाद सांसद अभय कुशवाहा अपनी कुर्सी पर बैठ गए। इसके पितृपक्ष मेला का शुभारंभ किया गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, आईटी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रोटोकॉल को दरकिनार कर समारोह में औरंगाबाद सांसद को छोड़ आईटी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को भाषण के लिए बुलाया गया। जिसके बाद औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा और गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार दोनो मंच से उठ गए। तभी डिप्टी सीएम, जल संसाधन मंत्री, पर्यावरण मंत्री के द्वारा बीच बचाव किया गया। जिसके बाद संतोष कुमार सुमन के भाषण समाप्त होते ही आनन-फानन में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा को भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की। उसके बाद सांसद अभय कुशवाहा पितृपक्ष मेला में किए गए व्यवस्था का पोल खोलने लगे। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर का इलका छोड़कर कहीं भी समुचित व्यवस्था नहीं दिख रहा है।प्रेतशिला आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को नाली का पानी से गुजरना पड़ता है। तो वहां भी जिला प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की जानी चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा के जवाब में पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि रामशिला, प्रेतशिला, धर्मारण्य, मातंग व्यापी, सरस्वती पिंडवेदी पर जाकर अभय कुशवाहा देखे की जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है।उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि 2 करोड़ की राशि राजस्व विभाग दिया गया। 68 लाख 40 लाख की स्वीकृति दिया है, इसके अलावा एक लाख रुपए अतिरिक्त खर्च कर सकते है। मेट्रो और फ्लाई ओवर का जाल बिछने वाला है। तीन साल के बाद गया को पहचान नही पाइएगा। तीन साल में इतना विकास होगा की बाद में गया के लोग बोलेंगे अब नहीं। 17 सितंबर को पीएम का जन्मदिन है और इसी दिन पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है। समाप्ति के दिन गांधी जयंती है। वहीं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने पितृपक्ष मेला का कायाकल्प किया है। नीतीश कुमार ने सफल आयोजन का शुभकामनाएं दी है। पढ़े लिखे लोगों के बीच कुछ अलग अवधारणा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अतिथि देवो भव का भाव रखना है। गया में मेट्रो, एयरपोर्ट, रेलवे का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। यह डबल इंजन का परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला का शुभारंभ के पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर घुघरीटांड़ बायपास से मुक्तिधाम तक पाथवे का उद्घाटन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News