उत्तर प्रदेश
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई

यूपीएमएसपी की ओर से आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 के रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसके बाद सीएम योगी ने सफल हुए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और टीचर्स को बधाई दी है।
सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई, यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। मां शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।”




