उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के राज्यपाल ने कहा अग्निपथ योजना की मदद से हमारे युवाओं को सेना में भर्ती होने के अधिक अवसर

अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, वहीं अग्निपथ को लेकर देश के कई राज्यों में युवा सड़कों और रेलवे ट्रैकों पर उतर गए हैं, अग्निवीर के रूप में चार वर्षों तक सैन्य सेवा के बाद के भविष्य को लेकर चिंतित युवा प्रदर्शन करने पर उतर आए हैं। कई जगहों पर योजना का विरोध कर रहे युवाओं की भीड़ उग्र हो गई।

इन सबके बीच उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना की मदद से हमारे युवाओं को सेना में भर्ती होने के अधिक अवसर मिलेंगे, योजना की घोषणा के बाद सभी में देशभक्ति की भावना उत्पन होगी और इसे सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News