अग्नि पथ योजना को लेकर सांसद वरुण गांधी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र – Parvat Sankalp News

अग्नि पथ योजना को लेकर सांसद वरुण गांधी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश:  भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ट्वीट किया और साथ ही पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर देश के युवाओं के मन में कई सवाल हैं। युवाओं को असमंजस की स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार अतिशीघ्र योजना से जुड़े नीतिगत तथ्यों को सामने रख कर अपना पक्ष साफ करें। जिससे देश की युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग सही दिशा में हो सके।

सांसद वरुण ने कहा कि सेना में 15 वर्ष नौकरी कर रिटायर हुए नियमित सैनिकों को भी सेवा में लेने के मामले में कारपोरेट जगत रूचि नहीं दिखाता है। ऐसे में चार वर्ष की अल्पसेवा के बाद इन अग्नि वीरों का क्या होगा? वेतनमान कम होने से इन अग्निवीरों को परिवार चलाने में दिक्कत आएगी।  स्पेशल ऑपरेशन के दौरान विशेष ट्रेनिंग वाले सैनिकों की जरूरत होती है, ऐसे में छह महीने की बेसिक ट्रेनिंग वाले इन सैनिकों से रेजिमेंट की बेसिक रेजिमेंटल संरचना प्रभावित हो सकती है।

इस योजना में युवाओं में 75 प्रतिशत हर चार साल में बेरोजगार हो जाएंगे। यह संख्या प्रति वर्ष बढ़ेगी और असंतोष पैदा होगा। उन्होंने पत्र में उन युवाओं के बारे में भी सोचने का सुझाव दिया है जो कोरोना की वजह से दो वर्ष भर्ती न होने के कारण अपनी भर्ती वाली उम्र पार कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *