uttarakhandउत्तराखण्ड

ऋषिकेश में कार दुर्घटना, धौलाधार के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत

ऋषिकेश:-  ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार के पास देर रात्रि कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बछेलीखाल ग्रमीणों द्वारा सूचना मिली कि धौलाधार के पास कोई वाहन गिरा है।

सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार एसएस रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन सड़क से सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। अंधेरा और बड़ी झाड़ियों होने से पता नही लग पा रहा है कि वाहन में कितने लोग थे।  मौके पर एक व्यक्ति मृत मिला है। उसके पास से जो आधारकार्ड  मिला है उस पर सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News