उत्तराखण्ड

मंत्री कोयला प्रहलाद जोशी ने केन्द्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

मंत्री कोयला प्रहलाद जोशी खान एवं संसदीय मामले भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज नगर पालिका हॉल बौराड़ी में दीप प्रज्जवलित कर केन्द्र पोषित योजनाओं के लाभान्वित लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु पूरे देश में केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा भ्रमण कर जानकारी हासिल कर आने वाली समस्याओं को दूर किया जायेगा। कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सभी को अच्छादित किया जाना है। कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार पीएम आवास योजना के तहत वर्ष 2024 तक कोई भी व्यक्ति बिना घर के न हो। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 12 हजार करोड़ की धनराशि हर वर्ष किसानों के खातों में सीधा डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि जन औषधि केन्द्र में नियमित बीमारियों के इलाज हेतु सस्ती दर पर दवाई उपलब्ध कराई जा रही है और जन औषधि केन्द्र में बिजनेस भी शुरू करने के लिए धनराशि भी मिलती है।

उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल हर नल में जल उपलब्ध होगा। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत देश का नागरिक कहीं भी राशन प्राप्त कर सकता है। जन धन योजना के तहत लगभग 02 लाख 25 हजार करोड़, जो बिचौलिया खा जाते थे, वह बन्द हो गया है। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर सभी को लाभान्वित किया जाये। स्वतंत्र भारत में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हर घर को पानी देने हेतु लगभग 03 लाख 60 हजार करोड़ खर्च किये जा रहा है। हर घर को पानी देने का काम राज्य सरकार का होता है, लेकिन प्रधानमंत्री ने केन्द्र में बैठकर हर घर को पानी देने का काम आने हाथों में लिया है।

इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा केन्द्र पोषित योजनाओं के लाभान्वित लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद कर उनके द्वारा सरकारी योजनाओं के तहत तहत लिये गये लाभ एवं समस्याओं से रूबरू हुए। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी अपने-अपने अनुभव साझा किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News