देहरादून -(बड़ी खबर) BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक खत्म, 5 लोकसभा सीट पर ये 55 दावेदार – Parvat Sankalp News

देहरादून -(बड़ी खबर) BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक खत्म, 5 लोकसभा सीट पर ये 55 दावेदार

देहरादून:- बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संपन्न हुई। बैठक में यह तय किया गया की पांच लोकसभा सीटों के लिए जितने भी दावेदारों ने दावेदारी पेश की है उन सभी के नाम को केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास भेज दिए जाएंग। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कुल 55 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिनमें से सभी सांसदों सहित अन्य कद्दावर नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित सभी सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा अनिल बलूनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *