उत्तराखण्ड

चंपावत में हाथियों के आतंक से जनता बेहाल, अब ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

चंपावत :- उत्तराखंड में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं। चंपावत में हाथियों के आतंक से जनता बेहाल है। घर से लेकर फसल तक ये हाथी बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों के आतंक से परेशान होकर अब चंपावत में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छीनीगोठ गांव में फिर से हाथियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात हाथियों ने गेहूं की फसल रौंद दी। लोगों ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आए दिन हाथियों के आतंक से परेशान गांव के काश्तकारों ने शीघ्र समस्या से निजात न दिलाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

बुधवार की रात हाथियों का झुंड छीनीगोठ गांव के काश्तकार रवि जोशी, पवन जोशी, नरेश जोशी, महेश जोशी, नवीन जोशी, उमेश नरियाल, खुशाल सिंह पाटनी के खेतों में घुस गया। कई घंटों तक हाथी फसल को नष्ट करते रहे। इस बीच ग्रामीणों ने उन्हें भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र सोलर फेंसिंग लगाकर हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए मामले का त्वरित संज्ञान लेने की मांग की है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाई जाएगी। जल्द ही विभाग की टीम हाथियों के खेतों में घुसने वाले रास्तों का सर्वे करेगी, जिसके बाद सोलर फेंसिंग लगाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। -सरिता वर्मा, एसडीओ, खटीमा रेंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News