uttarakhandउत्तराखण्ड

IIT रुड़की के सहयोग से साइबर अपराधों से निपटने के लिए होगी दुसरी साइबर हैकाथॉन

पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा वरिष्ठ अधीकारियों व निदेशक आईआईटी रुड़की- अजय चतुर्वेदी, गृह मंत्रालय भारत सरकार के 14C दीपक विरमानी, उपसचिव , Tech Mahindra , Mahindra defence के CEOजसबीर सोलंकी की ऑनलाइन उपस्थिति में प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/dch/ को लॉन्च कर प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। अपने सम्बोधन में पिलस महानिदेश अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को अपनाते हुए उत्तराखंड पुलिस द्वारा विगत्त वर्ष आयोजित देवभूमि साइबर हैकाथॉन के पहले संस्करण में देशभर से लगभग 332 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस साल हमारी योजना एक बड़ा मेगा इवेंट करने की है, जिसमें आईआईटी रुड़की– Knowledge Partners व Tech Mahindra – industrial partner हैं। पिछले एक दो वर्षों में उत्तराखंड साइबर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है और अब यह नये तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रतिबध्द है जो बैंच मार्च के रूप में कार्य करेगा और स्मार्ट पुलिसिंग को आकार देगा, इस वर्ष छात्रों के साथ साथ हमारे पास industrial experts की भी भागीदारी है। मैं सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। वर्तमान में साइबर अपराधों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध देशों के कोने-कोने से सामने आ रहे हैं। साइबर अपराध बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण दिन प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की तकनीकों की उन्नति भी है। पुलिस भी अपने संसाधनों में अधिक से अधिक तकनीकी सुधार करने का प्रयत्न कर रही है जिसके लिए पुलिस ने टूल्स की आवश्यकता है विगत वर्ष राज्य राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि साइबर हैकाथॉन 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी गृह मंत्रालय भारत सरकार व विभिन्न राज्यों द्वारा सराहना की गई। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड पुलिस द्वारा देवभूमि साइबर स्थान 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता आईआईटी रुड़की में 3 चरणों में आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया जाएगा साथ ही साइबर क्राइम के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही कंपनियों द्वारा भी अलग श्रेणी में प्रतिभाग किया जाएगा प्रतियोगी वेबसाइट के माध्यम से 22 जून 2022 तक पंजीकरण करा सकते हैं। या प्रारंभिक प्रतियोगिता 26 जुलाई 2022 तक चलेगी और इसके परिणाम 29 जुलाई 2022 को घोषित किए जाएंगे। इसके उपरांत सफल प्रतिभागी टीमों को वितरण हेतु दिनांक 9-10 अगस्त 2022 को आईआईटी रुड़की में 48 घंटे पुलिस की विभिन्न तकनीकी समस्याओं का हल निकालना होगा। पुलिस की जन समस्याओं को कम करने हेतु सबसे अच्छी व प्रभावी रूप से चयनित प्रतिभागी टीमों को महिंद्रा कंपनी द्वारा सीधे पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का पूर्ण विवरण उपरोक्त अधिकारिक वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/dch/ पर उपलब्ध है। बहुत जल्द भारत की अन्य बड़ी आईटी कंपनियों के साथ प्रतियोगिता हेतु साझेदारी स्थापित की जाएगी। इस वक्त प्रतियोगिता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराने हेतु प्रयासरत है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News